
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने मंगलवार की सुबह भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बिहार पुलिस मेंस एसोएिसशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज के पटना के साथ ही आरा और अरवल में भी के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के लिए एक साथ कई टीम गठित की गई है। नरेंद्र कुमार धीरज पटना पुलिस बल में सिपाही के पद पर हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल सिपाही धीरज के विरुद्ध आय से अधिक करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। धीरज पर आरोप है कि उसने खुद और परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति अर्जित की है। पटना के बेउर इलाके में स्थित महावीर कॉलनी में भी जब ईओयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो आलीशान मकान देखकर दंग रह गई। टीम को धीरज के घर से कई बेशकीमती सामान भी मिले हैं। आरा और अरवल में धीरज के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि आरा में कई जगहों पर धीरज ने अपने भाई व अन्य परिवार के सदस्यों के नाम पर महंगे जमीन की खरीदारी की है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More