
Oplus_0
Bharat varta Desk
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और झारखंड व दिल्ली में कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का नेतृत्व कर चुके आईआरएस अधिकारी कपिल राज ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) से इस्तीफ़ा दे दिया है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है.
कपिल राज हाल ही में जीएसटी इंटेलिजेंस मुख्यालय में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थे. कपिल राज 2009 बैच के IRS अधिकारी हैं.
इससे पूर्व कपिल राज आठ साल तक ईडी में प्रतिनियुक्ति पर थे। इस आठ साल के भीतर कपिल राज ने दिल्ली शराब घोटाले का पर्दाफाश किया और वहां के तत्कालीन मंत्री को जेल भेजा, कई अधिकारियों की इसमें संलिप्तता भी पकड़ी।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में उन्हें झारखंड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया था।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More