
Oplus_131072
Bharat varta desk
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में तैनात एक अधिकारी आलोक कुमार रंजन ने मंगलवार शाम को आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास सुसाइड किया है। उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। आलोक एक कथित भ्रष्टाचार मामले में ED और सीबीआई की जांच के दायरे में थे। 7 अगस्त को ED के एक सहायक निदेशक संदीप सिंह को 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने दावा किया था कि एक शिकायतकर्ता ने दावा किया कि संदीप सिंह ने उसके बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी। सीबीआई ने संदीप को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया था। ये पैसा मुंबई के एक ज्वैलर से लिया जा रहा था। इसी ज्वैलर्स के यहां ED ने रेड की थी, तब संदीप उस टीम का हिस्सा था। एफआईआर में संदीप सिंह को आरोपी बनाया गया था। एफआईआर में प्रवर्तन अधिकारी आलोक का नाम भी था। बाद में संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद में ED ने सीबीआई की एफआईआर पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More