शिक्षा मंच

पटना में आज पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह

पटना : 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू ) की स्थापना के बाद पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एलुमनी मीट का आयोजन पटना के गोल्फ क्लब में 13 नवंबर को शाम 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक किया जाएगा।
आयोजकों ने शुक्रवार को पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डीयू रिटर्न्स एक ऐसा समावेशी संगठन है, जिसका साझा लक्ष्य लोगों की भलाई के लिए काम करना है। www.dureturns.org के तहत हमारा प्रयास दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक साथ लाना है। एक दूसरे के समर्थन से एक ऐसा मंच तैयार करना, जिसके माध्यम से बिहार और बिहार के लोगों की भलाई और उन्नति के लिए काम किया जा सके। यहां के छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया जा सके। डीयू रिटर्न्स से जुड़े हम सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान से किसी ने स्नातक, किसी ने परास्नातक, पीएचडी, कानून की पढ़ाई के साथ अन्य विषयों की पढ़ाई की है। हम कह सकते हैं कि डीयू के पूर्ववर्ती छात्र हर क्षेत्र में अपनी सफलता का लोहा देश-विदेश में मनवा रहे हैं। हर क्षेत्र में अहम पदों पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, कॉरपोरेट, मीडिया, विज्ञापन एवं शिक्षा के क्षेत्रों में अहम पदों पर हैं। डीयू के पूर्ववर्ती छात्र काफी संख्या में प्रतिष्ठित वकील हैं और स्थापित राजनेता भी हैं। फिलहाल हमलोग देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगों को एकजुट करने का हमारा एक सार्थक प्रयास है। अपनी जड़ों से दोबारा जुड़कर अपनी माटी , अपनी मातृभूमि के लिए कुछ सार्थक करने की तमन्ना है। हम अपने संसाधनों, ज्ञान, कौशल, संस्कृति और सामाजिक जीवन को अपने लोगों 5 साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। हमारा प्रयास दूसरे राज्यों में बसे लोगों को बिहार वापस लाकर इसकी बेहतरी के लिए कुछ करना है। इस आयोजन के लिए डीयू के पूर्ववर्ती छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम अभिभूत हैं। कोरोना प्रोटोकॉल और कार्यक्रम की व्यवस्था की वजह से 350 पूर्व छात्रों की सहमति मिलने के बाद हमें पंजीकरण बंद करने के लिए विवश होना पड़ा। पंजीकरण कराने वालों में न्यायपालिका के सदस्य, नौकरशाह, निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रोफेशनल, शिक्षक, प्रोफेसर, उद्यमी आदि शामिल हैं। एलुमनी मीट का औपचारिक शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा शाम 6:30 बजे शुभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। एलईडी वॉल के साथ कलाकारों के प्रदर्शन के लिए 20×40 फीट के मंच की व्यवस्था की है। फेसबुक और यूट्यूब पर इवेंट को लाइव स्ट्रीम करने के लिए ड्रोन कैमरों के साथ अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। राधा बल्लभ द्वारा तबला वादन की प्रस्तुति किया जाएगा। पुरुष और महिला गायकों द्वारा गायन और वादन की प्रस्तुति भी किया जाएगा। साहित्य अकादमी से सम्मानित लेखक, गायक, कवि नीलोत्पल मृणाल की भी प्रस्तुति होगी। नीलोत्पल कई बेस्टसेलर उपन्यास के लेखक हैं जिसमे डार्क हॉर्स और औघड़ प्रमुख है। अजमेर के मशहूर साबरी ब्रदर्स द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति किया जाएगा। साबरी ब्रदर्स को अब तक के सबसे महान सूफी कव्वाली गायकों में से एक माना जाता है। उन्हें अक्सर शहंशाह – ए – कव्वाली के नाम से जाना जाता है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में कव्वाली की है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

5 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

7 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago