
Report by : Rrishikesh Narayan
पटना : दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मेलन आगामी 13 नवंबर को पटना के गोल्फ क्लब में आयोजित किया जा रहा है। जीवन के विविध क्षेत्रों में सफलता का इतिहास लिख रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र इस सम्मेलन में अपने परिवार के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे ही साथ ही अपने समाज, प्रांत और देश की तरक्की के लिए एक रोडमैप तैयार कर उसमें अपनी भूमिका भी तय करेंगे। सम्मेलन में संपूर्ण भारत की झांकी नजर आएगी, जिसमें में देश के विविध प्रांतों, भाषा और संस्कृति का संवहन करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एक बड़े उद्देश्य के साथ पटना में एकत्रित होंगे। सम्मेलन के दौरान कला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर कलाकार राधा बल्लभ के फ्यूजन तबला वादन से होगा। इसके बाद महिला व पुरुष कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियां होंगी। मशहूर गीतकार, गायक, कवि व साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नीलोत्पल मृणाल अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को रोमांचित करेंगे। कव्वाली गायन के लिए देश-दुनिया में मशहूर सबरी ब्रदर्स की प्रस्तुति सम्मेलन के मुख्य आकर्षण में शामिल होगी।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More