बड़ी खबर

DM-SP के बाद अब आर के SDPO और इंस्पेक्टर को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड

bharat varta desk:

ईवीएम की असुरक्षा और सिपाही की आत्महत्या का मामला

ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में रहे जवान की 30 मार्च को खुदकुशी के बाद खुली थी व्यवस्था की कलई

Bharat varta desk:

आरा में कृषि भवन स्थित स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात बिहार पुलिस के जवान की 30 मार्च को खुदकुशी के बाद व्यवस्था की खामियां उजागर हो गईं। पता चला कि ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को नियमानुसार एक सेक्शन फोर्स लगानी चाहिए थी, परंतु मात्र दो जवान लगाए गए थे।
इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले डीएम राजकुमार एवं एसपी प्रमोद कुमार यादव का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दोनों को चुनाव कार्य से अलग कर दिया गया। अब आयोग ने संबंधित एसडीपीओ एवं शहर के नवादा थाने के इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।

इन दोनों पर चार्जशीट कर जुर्माना लगाने को भी कहा है। पत्र में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को कार्रवाई से अवगत कराने को भी निर्देशित किया गया है। इधर, बुधवार को शाहाबाद के डीआइजी नवीन चंद्र झा ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

सब्जी लाने के लिए बाजार चला गया था एक जवान


इस दौरान उन्होंने जवान की आत्महत्या के बारे में पूछताछ की और सुरक्षा कड़ी किए जाने का निर्देश दिया। 30 मार्च को बिहार पुलिस का जवान पटना निवासी हेमंत कुमार अपने एक साथी से साथ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात था। इसी क्रम में एक जवान सब्जी लाने के लिए बाजार चला गया।
उसके पीछे हेमंत ने अपनी इंसास रायफल से स्वयं को गोली मार खुदकुशी कर ली थी। आयोग का मानना है कि जब एकमात्र सुरक्षाकर्मी ने खुदकुशी कर ली तो उसके बाद स्ट्रांग रूम असुरक्षित हो गया। यह चुनाव व सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है। जब सुरक्षा के लिए यहां पर तीन जवान थे, जिसमें एक जवान पहले ही छुट्टी पर घर गया था तो उसके बदले जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जवान की तैनाती क्यों नहीं की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago