Categories: बिजनेस

पटना में खादी मॉल पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश

खादी वस्त्र ही नहीं विचार भी है: हरिवंश

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पूरी दुनिया में मार्केटिंग के तरीके बदल रहे हैं। प्रोडक्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। खादी सिर्फ वक्त नहीं है बल्कि एक विचार है। इस विचार को भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना जरूरी है। पटना के खादी मॉल में पधारे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पत्रकारों को कहा कि वरिष्ठ मैनेजमेंट गुरु सीके प्रह्लाद ने मार्केटिंग और प्रोडक्ट की विश्वसनीयता के संबंध में जिन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया, उसे खादी मॉल द्वारा अपनाया गया है। इससे अधिक से अधिक लोग खादी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि खादी और छोटे उद्योगों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत मिलती है। ग्रामीण उद्यमियों को राजधानी में बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार ने खादी मॉल बनाया है जो अपने आप में विशिष्ट है। खादी मॉल के तीनों तल पर भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरिवंश ने कहा कि बिहार की हस्तकला और हैंडलूम सारी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। भागलपुर का सिल्क मशहूर है तो मधुबनी और दरभंगा का खादी। बिहार में हजारों ऐसे व्यंजन हैं, जिसे ग्रामीण महिलाएं तैयार करती हैं। आधुनिक औद्योगिक जगत में जिसे फूड प्रोसेसिंग कहा जाता है, ग्रामीण महिलाएं वह कार्य सदियों से करती आ रही हैं। अदौरी, बड़ी पापड़ और अचार ऐसे ही फूड प्रोडक्ट हैं जिसे हमारी दादी और नानी उन महीनों में तैयार करती थी जब उसके कच्चे माल मिला करते थे और फिर उसका सालों उपयोग होता था। इससे पहले बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ दिलीप कुमार ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का जूट का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। हरिवंश ने खादी मॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के रमेश चौधरी, अभय सिंह, रिजवान अहमद, राजीव कुमार शर्मा, अजमत अब्बास आदि मौजूद रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago