राज्य विशेष

बिहार में कम हो रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 2,844 नए मामले

पटना : कोरोना का संक्रमण में तेजी से गिरावट दर्ज होने लगा है। राज्य में घटते संक्रमण दर, बढ़ता रिकवरी रेट और अस्पतालों में घटती मरीजों की संख्या के आंकड़े बता रहे हैं कि महामारी का कहर कम हो रहा है। लॉकडाउन के बाद बिहार में संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,844 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,500 लोग डिस्चार्ज हुए। बिहार में वर्तमान में 37,942 सक्रिय मामले हैं। आंकड़े के अनुसार अब तक कुल 6,49,835 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 4,642 लोगों की मृत्यु हुई है।

बिहार में संक्रमण में गिरावट दर्ज होने से अस्पतालों में भी भीड़ कम हुई है। अब अधिकतर अस्पतालों में आईसीयू बेड आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने में लॉकडाउन का अहम रोल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का असर देखते हुए राज्य में 1 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago