राज्य विशेष

केंद्रीय रेल यात्री संघ ने RPF और GRP के साथ पटना जंक्शन पर चलाया जागरूकता अभियान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कोरोना सुरक्षा एवं नशाखुरानी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पटना जंक्शन पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ, आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर रणजीत कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे। आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा संस्था के द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क और जागरूकता पम्पलेट का वितरण जंक्शन परिसर में यात्रियों के बीच किया गया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह और जीआरपी के इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने यात्रियों और कुलियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। सभी को कोरोना से सावधान और सतर्क रहना है। कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन कर के ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने ट्रेन में यात्रा दौरान नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने की अपील करते हुए बचाव के उपाय भी बताए।

गौरतलब है कि केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ देश भर के स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त तत्वधान में यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था को किसी भी प्रकार का सरकारी व गैर सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं है। पूरे देश में स्टेशनों पर भागलपुर से बैनर, पोस्टर, हैंडबिल पम्पलेट, साउंड सिस्टम, माइक, पेनड्राइव निशुल्क भेजा जाता है ताकि यात्रियों की सुरक्षा एवं जान-माल का ध्यान रखा जा सके।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago