सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश पर बरसे कांग्रेसी

Bharat Varta Desk: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह इस वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। उनके बेटे शुभानंद मुकेश ने यह आरोप लगाया था कि उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों से दिल्ली में अपने पिता के लिए मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने कोई सहयोग नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने हर तरह का सहयोग किया। इस पर भागलपुर के कांग्रेसियों ने शुभानंद को आड़े हाथों लिया है। भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित आनंद ने कहा कि शुभानंद यह झूठ बोल रहे हैं‌ कि उनके पिता को कांग्रेस परिवार का कोई देखने नहीं गया।

प्रवीण सिंह कुशवाहा घर गए, प्रभारी ने फोन किया

आनंद ने बताया कि सदानंद बाबू को पटना से दिल्ली ले जाने के ठीक पहले उनके आवास पर 18 जुलाई को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा देखने गए थे। दिल्ली से वापस आने के बाद 6 अगस्त को दुसरी बार उनके आवास पर मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लिए थे। उस दौरान उनके पुत्र के द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया गया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और दरवाजे पर से ही उनको दिखा कर विदा कर दिया गया। उनकी बीमारी को छिपाने का प्रयास भी किया गया। अमित आनंद ने बताया कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने भी शुभानंद को फोन कर सदानंद बाबू का हाल-चाल लिया और मदद के बारे में पूछा।

दिल्ली से पटना लाने पर उठाया सवाल

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदानंद बाबू कांग्रेस के कद्दावर नेता है और समर्थवान भी हैं। जब कोई गरीब व्यक्ति भी बीमार पड़ता है तो वह भी छोटे शहरों से बड़े शहरों में जाकर अपने परिजनों को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करता है। ऐसे में बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें पटना से दिल्ली ले जाया गया और एक बड़े डॉक्टर से दिखा कर उन्हें वापस पटना क्यों लाया गया? क्या उनका इलाज एम्स में बेहतर तरीके से नहीं किया जा सकता था? दिल्ली से बेहतर आई सी यू बिहार में है क्या?

शंभू पटेल कर रहे छलावा

अमित आनंद ने कहा कि शंभू पटेल भी कांग्रेस द्वारा सदानंद सिंह की उपेक्षा का आरोप लगाकर दिखावा कर रहे हैं। वे सदानंद सिंह के सेवक रहे हैं। बदले में सदानंद सिंह ने उन्हें विधानसभा में उम्मीदवार बनाया था।

आरसीपी सिंह के साथ शुभानंद मुकेश

जदयू से प्रेम, उपेक्षा का आरोप एक बहाना

अमित आनंद ने कहा कि शुभानंद मुकेश नौकरी करते थे। पार्टी ने उन पर कृपा की और सीधे विधानसभा का उम्मीदवार बना दिया मगर वह बुरी तरह हार गए। जदयू के प्रति उनका प्रेम उफान मार रहा है। इसीलिए वह कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

5 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

5 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

6 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

7 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago