बड़ी खबर

सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा को मिला एक्सटेंशन, केंद्र सरकार ने उत्कृष्ट कार्यशैली का दिया ईनाम

Bharat Varta Desk: केंद्र सरकार ने सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। वे 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन इसी दिन केंद्र सरकार ने उनके 6 महीने की एक्सटेंशन की चिट्ठी जारी कर दी है।

साफ-सुथरी छवि और उत्कृष्ट कार्यशैली

1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिन्हा अपनी साफ-साफ-सुथरी छवि और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने उनके बेहतर कामकाज का ईनाम दिया है। प्रवीण सिन्हा वर्तमान सीबीआई निदेशक सुबोध जायसवाल के पहले कार्यवाहक निदेशक भी रह चुके हैं। वे लंबे समय से सीबीआई में है। उनके नेतृत्व में सीबीआई ने देश के कई चर्चित मामलों की गुत्थियों को को सुलझाने में सफलता पाई है। सीबीआई के अलावे वे गुजरात के कई जिलों में एसपी और कई रेंज में पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। अपने जनोन्मुखी और बेहतर पुलिसिंग के कारण वे गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र माने जाते हैं।

पशुपालन घोटाले की जांच

प्रवीण सिन्हा बिहार के पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार में सीबीआई के एसपी और डीआईजी के रूप में भी काम किया है। उनके नेतृत्व में सीबीआई ने बिहार के चर्चित पशुपालन घोटाले की ऐसी जांच की थी जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और अन्य दर्जनों आरोपियों को सजा हुई।

ईमानदारी और सादगी पिता की विरासत

प्रवीण सिन्हा के पिता स्वर्गीय पूर्णेन्दु नारायण सिन्हा कांग्रेस सरकार में मंत्री हुआ करते थे। ईमानदारी और सादगी प्रवीण सिन्हा को अपने पिता से विरासत के रूप में मिली है। पूर्णेन्दु बाबू बिहार के प्रखर बुद्धिजीवी के रूप में गिने जाते थे। राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर राज्य के नामचीन विद्वानों का जुटान हुआ करता था।

इंटरपोल के टॉप पैनल में प्रतिनिधि चुने गए हैं प्रवीण सिन्हा

हाल ही में इंटरपोल ने प्रवीण सिन्हा को अपनी कार्यकारी समिति में एशिया से एक प्रतिनिधि के रूप में चुना है। इंटरपोल लगभग 190 देशों के पुलिस बलों को एकसाथ लाता है और यह अंतरराष्ट्रीय अपराधों एवं आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय के रूप में उभरा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago