CBI निदेशक की नियुक्ति के लिए 100 आईपीएस अफसरों की सूची तैयार, प्रधानमंत्री 24 को करेंगे बैठक

भारत वार्ता डेस्क: CBI निदेशक की नियुक्ति के लिए भारत सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. मिडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय ने देशभर के 100 आईपीएस अफसरों की सूची तैयार की है. इस सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली कमेटी को भेजा गया है. प्रधानमंत्री 24 मई को इस कमेटी की बैठक करने वाले में से किसी एक आईपीएस अफसर को सीबीआई का स्थाई निदेशक नियुक्त किया जाएगा.

पीएम, चीफ जस्टिस और नेता प्रतिपक्ष करते हैं नियुक्ति: मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई निदेशक की नियुक्ति प्रधानमंत्री की नेतृत्व वाली एक कमेटी करती है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को भी शामिल किया गया है. यहां बता दें कि सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला इसी साल 2 फरवरी को रिटायर हो चुके हैं. उनके बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई के अपर निदेशक प्रवीण सिन्हा को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया था. 1988 बैच के गुजरात काडर के आईपीएस अफसर प्रवीण सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं. सीबीआई के स्थाई निदेशक की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. अब सरकार ने स्थाई निदेशक की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 24 मई को बैठक बुलाई है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago