Bharat Varta Desk : कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह एक बार फिर से कोरोना संकट की दूसरी लहर में संकटमोचक साबित हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच वह निजी तौर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। सीमांत मौजूदा समय में एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर एडीजीपी तैनात हैं। उन्होंने कर्नाटक के 17 जिलों के ग्रामीण अस्पतालों में करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया कराए हैं। उन्हें अब कर्नाटक का ‘ऑक्सीजन मैन’ भी कहा जाने लगा है। वे बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं। अब उन्होंने अपने गृह जिले में भी लोगों की मदद के लिए कंसंट्रेटर मुहैया कराएंगे। सीमांत सिंह पर उनके गृह जिले के लोगों को गर्व है।
आईपीएस अधिकारी सीमांत सिंह ने कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामले और संसाधनों की कमी के बीच लोगों की मदद का फैसला लिया। वह अपने जानने वालों के साथ धन एकत्रित कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद लोगों की मदद कर रहे हैं। एक बार खरीदे हुए उपकरण कर्नाटक पहुंचने के बाद उसे जिले के एसपी ऑफिस पहुंचाया जाता है जिसके बाद वहां से स्थानीय पुलिस अस्पताल प्राधिकरण को उपकरण सौंप देती है।
दान देने वालों को साक्ष्य दिखाने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स को अस्पतालों को सौंपने से लेकर मरीजों के इसके इस्तेमाल तक की प्रक्रिया कैमरे में कैद होती है। ताकि दान देने वालों को सनद रहे कि उनके दिए गए दान का दुरुपयोग नहीं हो रहा है। कर्नाटक के आईपीएस अधिकारियों ने सीमांत कुमार सिंह के इस काम की सराहना की है। सीमांत सिंह बिना किसी लागलपेट और दिखावे के लोगों की मदद कर रहे हैं।
बता दें कि सीमांत सिंह ने कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक निवास पर जाने में मदद की थी। उनके इस मदद के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फोन के माध्यम से बातचीत किया था और आभार भी जताया था।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More