कामेश्वर चौपाल के निधन पर भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और बिहार विधान परिषद के सचेतक संजय मयूख ने शोक संवेदना प्रकट की
पटना : राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य और पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर बिहार विधान परिषद के सचेतक और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने शोक संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता कामेश्वर चौपाल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि वे शुरू से अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े रहे। उन्होंने बिहार में ही नहीं, देश भर में ताउम्र सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार का नाम बढ़ाया है। उनका असमय जाना प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। वे जीवन भर सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को संबल प्रदान करें।
Bharat varta Desk हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को एक बार फिर… Read More
Bharat varta Desk भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री… Read More
कलाकारों ने एक सुर में कहा, फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज, इनपर लगाम… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग… Read More
Bharat varta Desk केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20… Read More