
पटना : भाजपा ने बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जहानाबाद के अनिल शर्मा और दरभंगा के हरि साहनी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर निवासी अनिल शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे अरसे से पार्टी संगठन में काम करते रहे हैं। वे आरएसएस की पृष्टभूमि से भी जुड़े रहे हैं। वे छात्र जीवन मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मित्र भी रहे हैं। अनिल शर्मा को एमएलसी बनाकर भाजपा ने नाराज भूमिहारों को साधने की कोशिश की है। वहीं, हरि सहनी भी पार्टी के पुराने नेता हैं और दरभंगा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा मुकेश सहनी के विकल्प के तौर पर एक चेहरे को खड़ा करने की कोशिश की है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More