
Oplus_131072
Bharat varta Desk
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के महज कुछ ही दिन पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बागियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे फसल बढ़ती है, बीमारियां भी बढ़ती हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास में बहुत सारी फसलें हैं, जो अच्छे अनाज के साथ-साथ कुछ बीमारियां भी लाती हैं, इसलिए हमें ऐसी बीमार फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव करना होगा।
एक समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अलग-अलग कारणों से नए लोग आ रहे हैं। उन्हें ट्रेनिंग देना, विचारधारा के बार में बताना और कार्यकर्ता बनाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी कोशिश लगातार जारी है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि एक हजार कार्यकर्ता खड़े होते हैं, लेकिन कभी-कभी एक कार्यकर्ता कुछ कह देता है और उन हजार कार्यकर्ताओं की कोशिश खराब हो जाती है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More