पॉलिटिक्स

मंत्री शाहनवाज हुसैन फिर बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, भागलपुर में मिठाई बंटी

Bharat Varta Desk: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के उद्योग मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन एक बार फिर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं। भाजपा के पक्ष को राष्ट्रीय मंचों पर पुरजोर ढंग से रखने वाले शाहनवाज पर पार्टी ने फिर से भरोसा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आपकी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे भागलपुर, किशनगंज समेत बिहार के कई जिलों में भाजपाइयों में खुशी है। वह भागलपुर और किशनगंज से सांसद रह चुके हैं।
उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर भागलपुर भाजपा उद्योग मंच के जिला संयोजक रौशन कुमार के नेतृत्व में खरमनचक स्थित आस्था विवाह भवन में कार्यकर्त्ताओं एवं लोगों के बीच लडडू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।कर रहे थे।

इस मौके पर भागलपुर की पूर्व उप महापौर सह भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति डॉ प्रीति शेखर और रौशन सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को पुनः राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर भागलपुर का मान बढ़ाने का कार्य करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, संदीप शर्मा, मुकुल कुमार, आलोक कुमार बंटू , सुमन भारती, सोनल सिंह, मनोज बुधिया, रवि चिरानियाॅं,प्रणब दास ,दीपक वर्मा ,रोशन कुमार राय, ,संगीता सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

20 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago