बिहार फिर से देश का टेक्सटाइल क्षेत्र का अग्रणी राज्य बनेगा : शाहनवाज हुसैन

Bharat Varta Desk : सूचना प्रसारण मंत्रालय के पटना स्थित प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो और रीजनल आउटरीच ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘बिहार में कृषि आधारित उद्योग (खाद्य प्रसंस्करण) की संभावनाएं विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए हर प्रमंडल में पांच-पांच मिनी फूडपार्क भी स्थापित होंगे। बिहार फिर से देश का टेक्सटाइल क्षेत्र का अग्रणी राज्य बनेगा।

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने वेबिनार में अपने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से मंजूरी मिलने के सात कार्य दिवस के भीतर उद्यमी को जमीन उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अगले चार वर्ष में बिहार इथेनॉल उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। बिहार देश का पहला राज्य है जिसने इथेनॉल उत्पादन की नीति को मंजूरी दी है और इसके बाद बड़ी संख्या में निवेशकों ने इथेनॉल उत्पादन इकाई हेतु रुचि दिखाई है। अब तक इथेनॉल क्षेत्र में 6,191 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आये हैं।

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बिहार में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में चार हजार छह सौ सोलह करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। राज्य में हाल में दो नये मेगा फूड पार्क की स्थापना की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 126 एकड़ क्षेत्र में मेगा फूड पार्क बनाया जायेगा। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए हर प्रमंडल में पांच-पांच मिनी फूडपार्क भी स्थापित होंगे।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य में चमड़ा उद्योग और कपड़ा उद्योग के लिए नई नीति पर काम चल रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। बिहार फिर से देश का टेक्सटाइल क्षेत्र का अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहाकि किशनगंज जिले के पंजीपाड़ा में लेदर पार्क स्थापित करने पर काम चल रहा है। राज्य के सभी हिस्सों से अप्रसंस्करित चमड़ा पंजीपाड़ा में पहुंचता है। मुजफ्फरपुर के बेला उद्योग क्षेत्र में मौजूदा लेदर फैक्टरी को उन्नत बनाया जाएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago