ब्रेकिंग न्यूज़

big breaking-मगध विश्वविद्यालय में करोड़ों के घोटाले में रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, आगे वीसी की बारी


Bharat varta desk: मगध विश्वविद्यालय के बहुचर्चित करोड़ों के खरीद घोटाले में विशेष निगरानी इकाई ने शिकंजा कस दिया है। ‌ विभाग में आज एक बड़ी कार्रवाई की है। घोटाले में संलिप्त रजिस्टार पीके बर्मा, प्रॉक्टर जयनंदन सिंह,ई लाइब्रेरी के इंचार्ज और हिंदी के वरिष्ठ प्राध्यापक विनोद सिंह समेत कुलपति के सचिव सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी करवाई से मगध विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अगली बारी कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की है जो अभी मेडिकल लीव में चल रहे हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारों आरोपियों को पटना के विशेष निगरानी इकाई में पूछताछ के लिए बुलाया गया था मगर बाद में उन्हें सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। कोट बंद हो जाने के कारण उनकी पेशी नहीं हो पाई। इसीलिए आज उन्हें निगरानी थाने में ही रखा गया है।
यह मामला 30 करोड़ के खरीद घोटाले से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों निगरानी इकाई की टीम ने कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के बोधगया स्थित कार्यालय से लेकर गोरखपुर स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की थी। इसमें एक करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए थे। और भी कई तरह की भारी अनियमितताएं उजागर हुई थीं। इस मामले में निगरानी थाने में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घोटाले के मुख्य आरोपी कुलपति का जेल जाना तय है। हालांकि वे बचने के लिए मेडिकल लीव पर चले गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

4 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

6 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

6 days ago