
भारत वार्ता डेस्क : स्वाधीनता के अमृत वर्ष में प्रवेश करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की देश भर की इकाई 1,28,335 स्थानों पर ध्वज फहराएगी। एबीवीपी स्वाधीनता के 75 वे वर्ष में साल भर इंटर्नशिप, शोभायात्रा, सोशल मीडिया अभियान, अकीर्तित नायक पर लघु फ़िल्म आदि योजनाओं पर भी कार्य करेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक आभासी एवं प्रत्यक्ष माध्यम से भोपाल में 01 अगस्त 2021 को सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी वर्ष की योजना तथा अभियान और कार्यक्रमों की घोषणा हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के शीघ्र क्रियान्वयन के लिये एबीवीपी प्रत्येक प्रांत में समिति का गठन करेगी । यह समिति अपने राज्यों में सरकार, प्रशासन एवं विश्वविद्यालयों को सुझाव प्रेषित करेगी एवं तुरंत क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत रहेगी। एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि, “एक दिवसीय बैठक में कोरोना काल में शिक्षा क्षेत्र को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा उनके समाधान की विस्तृत चर्चा हुई। इस वर्ष भारत स्वाधीनता के 75वें वर्ष में प्रवेश करेगा और इसे लेकर विशेष अभियान की योजना की गयी है। स्वाधीनता के इस उत्सव में देश का प्रत्येक नागरिक सहभागी हो यह हमारा प्रयास है।”
वर्ष 2022-23 में अभाविप की भी 75वीं वर्षगांठ है, इस उपलक्ष्य में अभाविप ने अगले दो वर्षों में बड़े अभियानो का लक्ष्य लिया है, जिसे पूरा करने के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा परिषद की पाठशाला को विस्तृत रूप देने, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्बल के लिए ‘ऋतुमति’ अभियान को भी देश भर में आयाम के रूप में स्थापित करना कार्यकारी परिषद में तय हुआ है।
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में दो प्रस्ताव एवं एक आवाहन पारित किया गया। पहले प्रस्ताव में कोरोना काल में शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को उल्लेखित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों से समाधान की मांग की गई तथा दूसरे प्रस्ताव में देश के वर्तमान परिदृश्य के विषय उल्लेखित करते हुए समाधान की मांग की है। अभाविप ने देश भर के युवाओं से इस वर्ष स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में उत्साह से भाग लेने का आवाहन किया एवं अकीर्तित नायकों को याद करने का आग्रह किया।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More