
पटना: कोरोना संक्रमण काल के दूसरे दौर के बढ़ते दायरे के बीच एक बार फिर समाजसेवा की भावना रखने वाले लोगों को आगे लाकर खड़ा कर दिया है। पटना में लगातार संक्रमण के बढ़ते दायरे से लोगों के अंदर एक डर सा समा गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने लोगों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है।
एबीवीपी से जुड़े छात्र पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में विगत एक सप्ताह से हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। एबीवीपी ने संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों के परिजनों लिए भोजन का जिम्मा उठाया है। अन्य जगहों पर भी संक्रमित मरीजों को खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
एबीवीपी की टीम सुबह होते ही मुस्तैद हो जाती है। एबीवीपी के द्वारा मोहल्लों में सेनेटाइजेशन कार्य भी किया जा रहा। सुबह होते ही कंधे पर बैग लादकर यह टीम निकल जाती है सैनिटाइजेशन करने। कुछ मोहल्लों में बड़े टैंक से भी सेनेटाइजेशन कार्य किया गया है। सेनेटाइजेशन के बाद सभी भोजन के पैकेट तैयार करने में लग जाते हैं। भोजन के पैकेट को तैयार कर पीएमसीएच में जरूरतमंदों को बीच बांटा जाता है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More