
पटना संवाददाता: 9 महीने बाद कहीं जाकर सोमवार को सूबे के स्कूल और कॉलेज छात्रों से गुलजार हुए. कक्षा 9 से लेकर 12 तक के स्कूलों में पढ़ाई हुई. इसके साथ कॉलेज भी खुले. दोनों जगह कक्षाएं चली. सरकार की गाइड लाइन के अनुसार स्कूल और कॉलेजों में 50 फ़ीसदी छात्रों को ही आना था. हालांकि आज कई स्कूलों व कॉलेजों में उपस्थिति बहुत कम रही. सभी जगह शिक्षकों की पूरी उपस्थिति रही . छात्रों ने बताया कि स्कूल खुलने से उन्हें बड़ी खुशी हुई है. इतने दिनों से घरों में रहते रहते वे ऊब गए थे. कक्षा में सीधी पढ़ाई से उनका उत्साह काफी बढ़ गया है. बहुत दिनों के बाद शिक्षकों से मुलाकात हुई है. बहुत अच्छा लगा उन्हें. दूसरी ओर प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का कहना था कि छात्रों के स्कूल और कॉलेज में आने से उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. शिक्षण संस्थानों में पहले दिन सोशल डिस्टेंस का मजबूती से पालन किया गया. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में शिक्षक और छात्रों को पूरी जानकारी दी गई.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More