
Bharat varta desk: आर एस एस के सरसंघचालक डॉ मोहन जी भागवत 9 सितंबर को पटना आ रहे हैं। इस मौके पर वे बिहार और झारखंड के प्रचारकों से संवाद करेंगे। उनके दौरे के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राजेंद्र नगर स्थित संघ कार्यालय विजय निकेतन में दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एक सत्र में सरसंघचालक बिहार और झारखंड के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेंगे जिसमें क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। दूसरे सत्र में उनका उद्बोधन होगा जिसमें दोनों राज्यों के प्रचारक और संगठन के पदाधिकारी जुड़ेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में स्वयंसेवक और प्रचारक कार्यालय में मौजूद रहेंगे जबकि बड़ी संख्या में वर्चुअल जुड़ेंगे। सरसंघचालक हिंदुत्व के एजेंडे, अयोध्या में मंदिर निर्माण से लेकर शाखा विस्तार, समाज के हर क्षेत्र में संघ के कामकाज को पहुंचाने, प्राकृतिक आपदाओं के समय मोर्चा संभालने, सामाजिक समरसता और पैठ बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More