
पटना। बिहार विधान सभा चुनाव का पहला चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होने वाला है। 16 जिलों में 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर वोट गिरेंगे। इसमें नीतीश सरकार के 8 मंत्रियों का भविष्य भी वोटर तय करने वाले हैं। इन मंत्रियों के लिए चुनाव आसान नहीं है।
जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, गया से कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, दिनारा से विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, लखीसराय से श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, चैनपुर से खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद और राजपुर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के भाग्य का फैसला 28 अक्टूबर को होना है।
राजद के 25, जदयू के 23 और भाजपा के 13 विधायक
पहले चरण में हो रहे चुनाव में सबसे अधिक 25 सीटों पर राजद का कब्जा है। उसके बाद जनता दल यू 23 और भाजपा 13 सीटों पर काबिज है। कांग्रेस के 8 और हम व मले के एक-एक विधायक हैं। पिछले चुनाव में जदयू का गठबंधन राजद के साथ था। इस बार भाजपा और जदयू साथ-साथ हैं। इसलिए महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए पहले चरण का चुनाव बहुत ही अहम बन गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विजय प्रकाश, श्रेयसी सिंह, अनंत सिंह, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, श्रीभगवान कुशवाहा भी मैदान में
चर्चित उम्मीदवारों में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज से, यहीं से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं जमुई से पूर्व मंत्री व राजद नेता विजय प्रकाश, भाजपा की श्रेयसी सिंह जमुई से, कांग्रेस के अनंत सिंह मोकामा से चुनाव मैदान में हैं। लोजपा के दिग्गज प्रत्याशियों में दिनारा से राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया व जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा मैदान में हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गजों का भविष्य तय करेगा चुनाव
पहले चरण का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, देश की प्रसिद्ध निशानेबाज और भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह, बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्यतय करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता जयप्रकाश यादव के भाई विजय प्रकाश और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे के साथ श्रेयसी सिंह जमुई सीट पर टकरा रहे है । वही गया के इमामगंज में जीतन राम मांझी और उदय नारायण चौधरी के भाग्य का फैसला होना है।
28 सीटों पर लोजपा उम्मीदवारों ने बढ़ाया संकट
28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में 42 सीटों पर लोजपा उम्मीदवार भी खड़े हैं । इनमें दिनारा से भाजपा के बागी राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया व जगदीशपुर से जदयू के बागी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की उम्मीदवारी ने एनडीए का संकट बढ़ा दिया है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More