
Bharat Varta Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वे आज 71 साल के हो गए हैं। जनता दल यू उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहा है। कहीं के काटे जा रहे हैं तो कहीं पटना की सड़कों पर लोगों को दूध पिलाया जा रहा है। सीएम के जन्मदिन पर हर तरफ से बधाइयां आ रही हैं।
इस मौके पर आज पटना की सड़कों पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया और शराब छोड़ो, दूध पियो का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों को दूध भी पिलाया गया। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केक काटा और गरीबों को वस्त्र दान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके नेता नीतीश कुमार का जीवन विकास और समाज सुधार पर केंद्रित है। उन्होंने बिहार को विकास की एक नई ऊंचाई दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर जनता दल यू की ओर से पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 71 यूनिट ब्लड डोनेट किया जाएगा।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More