
कोलकाता संवाददाता: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपना फोकस बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को दौरा चल गया मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर बंगाल जाएंगे। कार्यक्रम भले ही सरकारी हो, लेकिन उनकी इस यात्रा से बंगाल बीजेपी कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। आपको बता दें कि हाली ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता आए थे ।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पेट्रोलियम मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल के हल्दिया जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शिरकत करेंगे। हालांकि यह कार्यक्रम सरकारी है, ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जाने वाले थे। हालांकि उन्हें किसान आंदोलन और इजरायली दूतावास के बाहर हुए हमले के कारण से अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More