
भारत वार्ता डेस्क : उत्तराखंड के टेहरी गांव में चार दोस्तों की मौत की दर्दनाक घटना हुई है गांव के सात युवक शिकार खेलने जंगल गए थे एक दोस्त के साथ राइफल भी थी जो उनके लिए काल बन गई गलती से ट्रिगर दबा और बंदूक की गोली से एक युवक की मौत हो गई बाकी के दोस्त घबरा गए और तीन ने जहर खा लिया एक युवक घबराकर भाग गया और बाकी दो युवकों ने गांव में आकर घटना की सूचना दी तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि भिलंगना ब्लॉक के कुंडी गांव के रहने वाले युवक शनिवार शाम को अपने गांव के पास चोलाह के जंगल में शिकार करने गए थे . 22 साल के राजीव सिंह की राइफल से अचानक गलती से फायदा हो गया .राजीव सिंह के पास रायफल थी। इस रायफल से अचानक गलती से फायर हो गयापास खड़े 19 साल के संतोष पंवार को गोली लगी और उसकी मौत हो गई . अपराध बोध से अन्य दोस्तों ने भी खुद को गोली मारने की ठान ली मगर बाद में विचार बदल गया और तीन दोस्तों ने जहर खाकर जान दे दिया. एक वहां से फरार हो गया है जबकि दो दोस्त 4 लाशों के साथ गांव पहुंचे .घटना शनिवार के दिन शाम की है जो रविवार को गांव में प्रकाश में आई.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More