
पटना संवाददाता: 6 दिनों पूर्व अगवा मसौढ़ी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की हत्या हो गई. आज उनका शव पुनपुन के पास जमीन में गड़ा हुआ मिला है.
पुलिस लाश को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन कर रही है. कृषि पदाधिकारी का मसौढ़ी से पटना आने के दौरान दौरान अगवा कर लिया गया था. वे राजधानी के चांदमारी मोहल्ले में रहते हैं. उनकी पत्नी पूनम ने कंकड़बाग थाना में एफ आई आर दर्ज कराया था. उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन मसौढ़ी से 1 किलोमीटर दूर शर्मा गांव में मिला था. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कोरोना मुक्त होने के बाद उस दिन पहली बार ऑफिस के लिए सुबह 7 बजे घर से निकले थे.
नौबतपुर से आगवा गुप्ता बंधुओं का अब तक सुराग नहीं
यहां बता दें कि चावल की कारोबारी दोनों भाई 9 दिसंबर को नौबतपुर गए थे. वहीं से उनका अगवा कर लिया गया. आज तक उनका सुराग नहीं मिला है. वे राजधानी के जमाल रोड के रहने वाले हैं.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More