6 जिलों के डीएम समेत कई आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta desk:

उत्तर प्रदेश में देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. IAS मृदुल चौधरी को महोबा तो धनंजय शुक्ला को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है. आगरा जिले की कमान संभाल रहे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज के डीएम का पदभार सौंपा गया है. वहीं अब तक उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार संभाल रहे भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा का जिलाधिकारी पद दिया गया है. नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर तैनात मानवेन्द्र सिंह अब मुरादाबाद के जिलाधिकारी बनाए गए हैं. वहीं मुरादाबाद के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह का तबादला अब मथुरा के डीएम पद पर हो गया है. वहीं अपर आयुक्त गन्ना के पद पर तैनात राहुल पांडेय का तबादला डीएम हमीरपुर के रूप में हुआ है. इस लिस्ट में 6वें आईएएस अधिकारी ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को अब महोबा का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है.

एक सितंबर को हुए 9 तबादले

बता दें कि इससे एक ही दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 9 प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल किया था. जिसमें ललितपुर, बिजनौर, रामपुर, एटा, बस्ती और मीरजापुर के डीएम समेत भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स पद पर तैनात अधिकारियों का तबादला हुआ था.जिसमें बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर, एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर, मीरजापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती, बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मीरजापुर,ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को कानपुर देहात, रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को बिजनौर का डीएम बनाया गया था. वहीं भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को एटा, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर को संतकबीरनगर, विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago