बड़ी खबर

56 साल की उम्र में पत्रकार से प्रेम विवाह करेंगी आईएएस अधिकारी शैलबाला

Bharat Varta Desk: मध्य प्रदेश की IAS शैलबाला मार्टिन 56 साल की उम्र में एक पत्रकार से शादी रचाने जा रही हैं। इंदौर की रहने वाली शैलबाला इन दिनों राज्य मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल में एडिशनल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन विभाग) के पद पर तैनात हैं। 2 साल पहले एक टीवी डिबेट के दौरान दोनों में परिचय हुआ था। शैलबाला वर्ष 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पत्रकार डॉ राकेश पाठक की यह दूसरी शादी होगी। पत्रकार ने सोशल मीडिया पर अपनी जानकारी को साझा किया है। उन्होंने इस पर एक लंबा लेख लिखा है-“हम बीते लगभग दो बरस से मित्र हैं। इस संग साथ में हमने जाना कि शैल हमारी हमख़याल होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान हैं. अब हम जीवनसाथी होने जा रहे हैं। बाबा कबीर कह गए हैं… ये तो घर है प्रेम का खाला का घर नाय, सीस उतारे भूँय धरे तब बैठे घर माय. सो हम दोनों अपना अपना शीश उतार कर प्रेम के घर में बस रहे हैं”। अपने पोस्ट में पत्रकार ने अपने होने वाली पत्नी के बारे में कई जानकारियां दी हैं। पत्रकार डॉ राकेश पाठक की पत्नी का 5 साल पहले कैंसर से निधन हो गया था। उनकी दोनों बेटियों ने भी अपने पिता को नए जीवन के लिए बधाई दी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago