
Bharat varta desk:
दिल्ली में 50 साल से इंडिया गेट की पहचान बन चुकी अमर जवान ज्योति वॉर मेमोरियल की ज्योति में तब्दील हो गई। अभी थोड़ी देर पहले अमर जवान ज्योति को पूरे सैन्य सम्मान के साथ मशाल के जरिए वॉर मेमोरियल ले जाया गया।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि अमर जवान ज्योति के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस के होलोग्राम मूर्ति का अनावरण 23 जनवरी को किया जाएगा। यह मोती वहां तब तक रहेगी जब तक कि वास्तविक मूर्ति बन कर तैयार नहीं हो जाए।
अमर जवान ज्योति के ज्योत 1971 की लड़ाई में शहीद हुए भारतीय सेना के सम्मान में जल रहे थे। इसका उद्घाटन 1972 में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। जबकि नेशनल वार मेमोरियल का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह स्मारक 1947 में देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक शहीद हुए सैनिकों की याद में निर्मित कराया गया है।
अमर ज्योति का नेशनल वार मेमोरियल में विलय किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने काफी विरोध किया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इसे अमर ज्योति को बुझाया जाना बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को शहीदों के सम्मान का ख्याल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे फिर से अमर ज्योति को जलाएंगे। कई पूर्व सैनिकों ने भी इसका विरोध किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More