पॉलिटिक्स

5 तरह के अपराधों को दूर करने के लिए काम करेंगे विधायक, बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह का सीएम ने किया उद्घाटन


पटना संवाददाता: बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में किया. समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई और विधायक तेज प्रताप यादव और विधान परिषद सदस्य राबड़ी देवी नहीं आए.
इस मौके पर सदन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आज ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है. विधानसभा भवन 100 साल के ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है. 7 फरवरी 1921 ईस्वी को आज के ही दिन इस भवन में पहली बैठक हुई थी. उन्होंने कहा कि अगले 1 साल तक विधानसभा का शताब्दी समारोह मनाया जाएगा. इस दौरान बिहार की गौरव गाथा प्रचारित और प्रसारित की जाएगी. विधानसभा के माननीय सदस्य इसके लिए विशेष रूप से अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा कि साल भर तक सभी विधायक नशा मुक्ति, अपराध मुक्ति, बाल श्रम मुक्ति, बाल विवाह मुक्ति, दहेज मुक्ति जैसे अपराध मिटाने के लिए काम करेंगे. शताब्दी समारोह के मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामना पत्र भेजा है.

आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है. 100 साल पहले इस भवन में लोकतंत्र की पहली बैठक हुई थी. यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है. पूरे साल विधायक अपने क्षेत्र में काम करेंगे. साथ ही 5 तरह के अपराध को दूर करने की दिशा में भी काम करेंगे. वे के क्षेत्र में काम कर बिहार को इन समस्याओं से दूर करेंगे. विधायिका का समाज निर्माण में अहम भूमिका है. पूरे साल तक बिहार की गौरव गाथा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का भी इस मौके पर चिट्ठी आई है. उन्होंने बिहार को बधाई दी है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

1 day ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago