
भागलपुर संवाददाता: अपनी नियुक्ति के करीब 5 महीने बाद प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सोमवार को संभाल लिया है. वे अभी तक छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय की कुलपति थी. काम संभालने के बाद कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम के साथ वे शिक्षा के क्षेत्र में भागलपुर को आगे बढ़ाएगी. कुलपति ने कहा कि वे जहां जाती हैं वहां अपने कर्मों के आधार पर स्थापित होती हैं. इसके पहले जहां वे कुलपति थी उस विश्वविद्यालय में एक ग्यारह सौ कॉलेज हैं. वहां भी पहले बहुत विवाद था मगर जब उन्होंने वहां पद छोड़ा तो हर कोई उनसे खुश था. विश्वविद्यालय की स्थिति की समीक्षा करेंगी और हर किसी के सहयोग से स्थिति को और बेहतर बनाया जाएगा. कुलपति ने कहा कि बदलाव कोई अकेले नहीं कर सकता है. इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों से लेकर शिक्षक और कर्मचारियों का सहयोग जरूरी होता है. नीलिमा गुप्ता के आने के पहले टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय चौधरी को राजभवन में प्रभारी कुलपति बनाया था. उनके पहले बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ए के सिंह इसके अतिरिक्त प्रभार में थे.
लंबे अरसे बाद मिला स्थाई कुलपति, उम्मीद बढ़ी भागलपुर विश्वविद्यालय को लंबे अरसे के बाद नियमित कुलपति मिल पाया है. प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता की कुलपति के रूप में नियुक्ति पिछले साल ही हो गई थी लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था. महादेव सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ केडी प्रभात ने उम्मीद जताई है कि नई कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का शैक्षिक माहौल उच्चतम स्थिति को प्राप्त करेगा. वहीं टीएमबी यू के सीनेटर मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि नियमित कुलपति के अभाव में विश्वविद्यालय के विकास और सुधार के काम ठप हो गए थे. लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय के कामकाज के पटरी पर आने की संभावना बढ़ गई है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More