पॉलिटिक्स

4 से कोल्हान के दौरे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम में बूथ से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे दीपक प्रकाश

रांची संवादाता : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश कोल्हान प्रमंडल की पांच दिवसीय सांगठनिक यात्रा पर चार दिसंबर से जाएंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का झारखंड के सभी जिलों में सांगठनिक प्रवास के कार्यक्रम को पार्टी द्वारा तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कोल्हान प्रमंडल के चार सांगठनिक जिलों चाईबासा, सरायकेला ,पूर्वी सिंहभूम(घाटशिला)और जमशेदपुर महानगर के कार्यक्रमो से सम्पन्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष चार दिसंबर को चाईबासा, पांच दिसंबर को सरायकेला खरसांवा, छह दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) और सात दिसंबर को जमशेदपुर महानगर ज़िला की कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।
विनोद शर्मा ने बताया कि जिला कार्यसमिति बैठकों के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिला पदाधिकारियों, सांसद एवं विधायक के साथ भी बैठक निर्धारित है। साथ ही वे जिलों के पुराने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भी मिलकर संवाद करेंगे। सभी जिलों में किसी एक बूथ पर भी प्रदेश अध्यक्ष बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

15 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

16 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

1 week ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago