बड़ी खबर

4 घंटे बैठने के बाद भी पूर्व गृह सचिव और आईएएस अफसर का केस दर्ज नहीं


पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
कहते हैं समय बलवान होता है आदमी नहीं। एक समय था जब बिहार के गृह सचिव हुआ करते थे सुधीर कुमार। पूरा पुलिस महकमा उनसे हिलता था मगर एक समय आया जब वे जेल भी गए। जेल से छूटे फिर नौकरी में आए। आज बिहार का यह सीनियर आईएएस अफसर अपना केस दर्ज कराने के लिए थाने में 4 घंटे बैठा रहा मगर अंततः केस नहीं दर्ज हुआ।
बिहार के वरीय आइएएस अधिकारी सुधीर कुमार शनिवार को गर्दनीबाग स्थित एससी-एसटी थाने पहुंचे। बताया गया कि वे ऐसे वरीय अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे जो कभी उनके खिलाफ केस दर्ज करने में शामिल थे। यहां बता दें कि अवर सेवा चयन पार्षद के अध्यक्ष के रूप में प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में सुधीर कुमार जेल जा चुके हैं। आज जब वे थाना पहुंचे तो थानेदार रामानुज राम मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उनके आते के साथ ही थाना प्रभारी निकल गए। जब उनका केस दर्ज नहीं किया गया तो वे नाराज हो गए। मामला गरमाने पर एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सचिवालय और गर्दनीबाग थाना के अध्यक्ष को थाने पर भेजा। मगर पूर्व गृह सचिव इस बात पर अड़े हुए थे कि उनका केस दर्ज करके उन्हें प्राप्ति रसीद दी जाए। एसएसपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि आवेदन ले लिया गया है। शिकायत की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

34 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

2 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

2 days ago

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

4 days ago

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

4 days ago