भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।
विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।
पहली लिस्ट में झारखंड से 11 उम्मीदवार
ताला मरांडी – राजमहल
दुमका – सुनील सोरेन
गोड्डा – निशिकांत दुबे
कोडरमा – अन्नपूर्णा देवी
चाईबासा – गीता कोड़ा
लोहरदगा – समीर उरांव
हजारीबाग – मनीष जयसवाल
खूंटी – अर्जुन मुंडा
रांची – संजय सेठ
जमशेदपुर – विद्युत वरण महतो
पलामू – बीडी राम
विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया, सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली से टिकट
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More