
रांची संवाददाता: झारखंड कांग्रेस के नेता 31 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे हैं. गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस रैली का विरोध किया है. उन्होंने जिला प्रशासन से यह अनुरोध किया है कि रैली पर रोक लगाए.
निशिकांत और प्रदीप यादव आमने-सामने
सांसद ने यह भी कहा है कि रैली के आयोजक जनता द्वारा खारिज लोग हैं. यहां यह बता दें कि इस रैली के संयोजक भाजपा सांसद के घोर विरोधी पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव हैं. उन्होंने सांसद निशिकांत दुबे पर हमला करते हुए कहा है कि सांसद को क्या पता है की खेती-किसानी क्या होता है. वह कॉरपोरेट क्षेत्र के आदमी हैं.
कांग्रेस करेगी ताकत का प्रदर्शन
इस रैली ने झारखंड की राजनीति गरमा दी है . खासतौर से संथाल परगना की राजनीति में इसको लेकर खूब सरगर्मी है. इस रैली के बहाने कांग्रेस गोड्डा और देवघर में शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है. रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत पार्टी के कई विधायक और गठबंधन दल के नेता शामिल होंगे . मंत्री बादल पत्रलेख देवघर इलाके के रहने वाले हैं. रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. कल प्रेस कांफ्रेंस करके मंत्री ने कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गोड्डा के कारगिल चौक से देवघर स्थित रोहिणी शहीद स्थल तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जायेगी. ‘ कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों की एक मजबूत आवाज दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी. रैली को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठकें की जा रही है ताकि बड़ी संख्या में किसान इसमें शामिल हो सकें.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More