
Oplus_131072
Bharat varta Desk
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सलियों को मार गिराया. यह कार्रवाई बीजापुर और कांकेर जिलों में की गई. अधिकारियों के मुताबिक, बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए, जबकि कांकेर में 4 नक्सलियों को ढेर किया गया. इस दौरान डीआरजी का एक जवान भी शहीद हो गया. बस्तर संभाग में गुरुवार को अबतक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. साथ ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए.
कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ कठोर नीति अपना रही है और जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. 31 मार्च तक देश को नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा.
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More