
Bharat Varta desk
30 जून तक पूरे देश में कोरोनावायरस से जुड़ी गाइडलाइन का पालन होगा. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि जून तक सभी तरह के प्रतिबंध जारी रहेंगे. इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र जारी किया है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से भेजे गये पत्र में कोरोना के मौजूदा दिशा-निर्देशों को 30 जून तक जारी रखने को कहा गया है. साथ ही सलाह दी गयी है कि जिन जिलों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय करें. केंद्र के पत्र के बाद यह माना जा रहा है कि बिहार और झारखंड में मई के बाद यदि लॉकडाउन में कुछ ढील दी भी जाती है तब भी कड़ी शर्ते जारी रहेंगी. बिहार में 1 जून तक लॉक डाउन है जबकि झारखंड में 3 जून तक. लॉकडाउन लगने के बाद कोरोनावायरस की स्थिति काफी कंट्रोल हुई है. ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
माना जा रहा है कि केंद्र के निर्देशों के तहत झारखंड में कम से कम 30 जून तक लॉकडाउन जारी रह सकता है. कोरोना संक्रमण की दर में कमी का सिलसिला बना रहा तो भी विभिन्न सेक्टर्स में तात्कालिक स्थिति के अनुसार धीरे-धीरे छूट देते हुए लॉकडाउन आगामी 30 जून तक जारी रह सकता है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More