
भारत वार्ता डेस्क
कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बिना भक्तों की निकलेगी. 11 जुलाई को निकलने वाली इस यात्रा में लोगों को शामिल होने की अनुमति पूरी प्रशासन ने नहीं दी. विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने बताया कि रथ यात्रा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार निकाली जाएगी. पिछले साल यात्रा की अनुमति नहीं मिलने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. उसके बाद कोर्ट ने इस शर्त पर यात्रा निकालने की अनुमति दी कि इसमें सार्वजनिक उपस्थित नहीं होगी. इस बार भी प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सेवायत और प्रशासन द्वारा निर्धारित लोग ही यात्रा में शामिल होंगे. एक रथ में 500 से अधिक लोग नहीं शामिल होंगे.
भगवान जगन्नाथ के अलावा उनके भाई बहन के दो और रथ भी यात्रा में शामिल होते हैं. विशेष आयुक्त ने कहा कि रथ यात्रा में शामिल होने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More