
Bharat varta desk: 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 37 साल पुराना मिथक तोड़ते हुए इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल की शुरुआत को भाजपा और आदर्श हिंदुत्व की एक बड़ी लड़ाई की जीत के रूप में देख रहे हैं। इसीलिए 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। यह भी माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे प्रधानमंत्री बनने की राह को आसान कर दिया है। शपथ ग्रहण समारोह की ऐतिहासिक घटना का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े दिग्गज मौजूद रहेंगे। भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More