पटना : नारी सशक्तिकरण एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था’ बोवार्ड’ पटना से राजगीर होते हुए बोधगया तक कार रैली का आयोजन कर रही है। ये एकमात्र बिहार की संस्था है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स कार रैली करती है। पिछली साल पहली बार बिहार के प्रतिभागी भूटान गए थे, खेल की दुनिया में इतिहास रचने 3 महिला ड्राइवर्स भी गई थी जो 1600 km की दुरी हिमालयन ट्रैक पर तय किया था। इस बार भी 10 महिला प्रतिभागी जा रही हैं जो दो दिनों में 400 किमी की यात्रा तय करेंगी। 2 दिन की ये रैली जिसे बोवार्ड नामक एक एन जी ओ जिसकी सचिव अमृता भूषण है वही रैली की संयोजक भी है। यह संस्था जो महिला शशक्तिकरण पर काम करती है, द्वारा आयोजित है। ये कार रैली इंडियन आयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, ओ एन जी सी एवं एयरटेल द्वारा supported है। 24 दिसम्बर 2023 को सुबह 10.30 बजे पटना के गाँधी मैदान के पास स्तिथ होटल पनास से इस कार रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इसका फ्लैग ऑफ करेंगे। इस कार रैली की अधिकतर प्रतिभागी महिलाएँ होंगी। इस कार रैली के प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय विजेता को 7 हजार एवं त्रितीय विजेता को 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
पटना से भाया राजगीर होते हुए रैली बोधगया शाम 04 बजे पहुँचेगी।
इस कार रैली का पुरस्कार वितरण समारोह गया में 25 दिसम्बर को अटल जी की जयंती पर किया जायेगा। उसी दिन शाम में संध्या 07 बजे रैली पटना वापस पहुंचेगी। लगभग 30 मोटर स्पोर्टस टीम 2 दिनों तक 400 किमी ट्रैक की दूरी तय करेगी । उक्त मार्ग की सारी व्यवस्था एवं निगरानी डॉ अमृता भूषण जो रैली कोऑर्डिनेटर हैं एवं जस्ट स्पोर्ट्स के कंधो पर होगी।
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More