
रांची भारत वार्ता संवाददाता:
आज झारखंड में सरहुल पर्व मनाया जा रहा है। राजधानी रांची से लेकर झारखंड के सुदूर गांवों तक चहल-पहल है।केंद्रीय सरना स्थल हातमासरना टोली में रविवार से पूजा पाठ चल रहा है।
आज सरहुल शोभायात्रा केंद्रीय सरना स्थल हातमा जो सरहुल शोभायात्रा का उद्गम स्थल है से निकाली गई है। जो सरहुल चौक, मोरहाबादी उपायुक्त आवास के सामने उत्तरी छोर के जितने भी शोभायात्रा में आने वाले खोड़हा हैं उन्हें साथ लेकर शोभा यात्रा रेडियम रोड, कचहरी रोड, महात्मा गांधी रोड (मेन रोड) होते हुए सिरम टोली सरना स्थल तक जाएगी।
सरहुल शोभायात्रा से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी हॉस्टल पहुंचे, वह छात्रों के साथ पारंपरिक नृत्य में शिरकत किया। इसके बाद सीएम सरना टोली स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंकर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाज से सरहुल पूजा की।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More