अपराध

220 करोड़ी स्टेट हाईवे निर्माण के घपले की जांच ईओयू से हो, कांग्रेस नेता ललन संग सभापति ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Bharat Varta desk:
भागलपुर जिले के अकबरनगर से अमरपुर तक 220 करोड़ी स्टेट हाईवे के निर्माण में हुए घपले का मामला अब बिहार के राज्यपाल के पास पहुंच गया है। बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग विधानसभा के शून्य काल के सभापति चन्द्रहास चौपाल ने राज्यपाल फेगू चौहान को ज्ञापन देकर इस सड़क के निर्माण में हुई घपले की जानकारी दी है।
यह कहा गया है कि इसके निर्माण से जुड़े ठेकेदारों और इंजीनियरों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जाए। इस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाए क्योंकि सड़क का घटिया निर्माण किए जाने के कारण बनने के साथ टूट गई।

ज्ञापन में बताया गया है कि सड़क निर्माण का इकरारनामा 155 करोड़ में हुआ है। जून 2021 तक Punit Kumar Agarwal, M/s- Barbrik-RCPL(JV) B-701, Hariom Tower, Circular Road, Lalpur, Ranchi-834001 को 123.84 करोड़ को भुगतान किया जा चुका है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जब कांग्रेस नेता और आरजेडी विधायक ने घटिया सड़क निर्माण की शिकायत की तो ठेकेदार उसकी मरम्मत कराने लगा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago