
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी मुख्यमंत्री निवास में ही पूछताछ करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों को आगामी 20 जनवरी को कांके रोड स्थित अपने सरकारी में पूछताछ के लिए आने की स्वीकृति दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मी के माध्यम से पत्र ईडी के जोनल कार्यालय को भेजा गया था। इसमें 20 जनवरी की तिथि निर्धारित कर भेजा गया है। इसके साथ ही ईडी ने पूछताछ की तैयारी आरंभ कर दी है।
मुख्यमंत्री से रांची में जमीन घोटाले के संदर्भ में ईडी पूछताछ करना चाहती है। ईडी आठ बार मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए समन प्रेषित कर चुकी है। हर बार मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर ईडी को जवाब दिया है।
ईडी ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी
अंतिम समन में ईडी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वे समय, तिथि और स्थान निर्धारित कर दें। ईडी उसी मुताबिक पूछताछ करने आएगी। समन पर उपस्थित नहीं होने के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा था कि पीएमएल अधिनियम में अवहेलना मामले में कार्रवाई की शक्तियां मिली हुई है।
ईडी ने 16 से 20 जनवरी के बीच यह स्पष्ट करने को कहा था कि वे स्वयं ईडी कार्यालय आएंगे या फिर ईडी को अपने पास पूछताछ के लिए बुलाएंगे।
ईडी ने अपने पत्र में यह भी जिक्र किया था कि कोई कार्रवाई होती है तो विधि-व्यवस्था बिगड़ने की भी संभावना बनेगी। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री अपने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को विधि-व्यवस्था संभालने संबंधित निर्देश भी जारी कर दें, ताकि स्थिति नहीं बिगड़े।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More