
Bharat varta desk: विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज सदन में बिहार का बजट पेश किया।
बिहार राज्य के बजट का आकार वर्ष 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 22-23 में वार्षिक स्कीम का कुल बजट अनुमान एक लाख करोड़ रुपये है जो वित्तीय वर्ष अनुमान के बराबर है। वित्तीय वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय का अनुमान एक लाख 37 हजार 460 करोड़ 94 लाख रुपये है। कुल पूंजीगत व्यय 45 हजार 734 करोड़ 52 लाख रुपये अुनमानित किया गया है। यह कुल व्यय का 19.24 फीसदी है। यह रकम 2021-22 से 41 हजार 231 करोड़ 31 लाख रुपये से 4 हजार 503 करोड़ 21 लाख रुपये ज्यादा है।
क्या छह सूत्री मॉडल
तारकिशोर प्रसाद ने कहा-स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि में निवेश, कृषि, ग्रामीण शहरी आधारभूत संरचना का विकास और विभिन्न वर्गों का विकास इन छह सूत्रों में बजट को बांट कर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण पर 65 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More