2 दिसम्बर से पटना पुस्तक मेला, थीम है- मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) द्वारा आयोजित पटना पुस्तक मेला का परिसर तीन साल बाद रंग-बिरंगी रोशनी में नहाकर फिर से ताजादम और सजधज कर तैयार है। पुस्तक मेला की तैयारी अब अंतिम चरणों में है। कोलकाता से आये 150 से अधिक कर्मी दिन-रात पटना पुस्तक मेला को अन्तिम रूप देने में लगे है। पुस्तक मेला लोगों में न केवल पढ़ने की अभिरुचि विकसित करता है बल्कि अपनी थीम को संदेश के रूप में सुधि पाठकों और आम लोगों के बीच अपनाने के लिए भी छोड़ जाता है।

इस बार पटना पुस्तक मेला का थीम है- मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए।’ विदित है कि ज्ञान एवं संस्कृति का महाकुंभ पटना पुस्तक मेला आगामी 02 से 13 दिसम्बर 2022 तक स्थानीय गांधी मैदान में होने जा रहा है। इसमें देश के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार, लेखक, कवि और पत्रकार आ रहे है। सीआरडी पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन 02 दिसम्बर को अपराहन 03 बजे होगा।

इस बार मुख्य प्रवेश द्वार का नाम पाटलिपुत्र द्वार रखा गया है। मुख्य मंच बोधगया मंच, प्रशासनिक भवन का नाम राजगृह प्रशासनिक भवन, सेमिनार हॉल का नाम नालन्दा रखा गया है। इस बार मेला परिसर में तीन प्रखंड होंगे जिनके नाम क्रमश: सीतामढी ब्लॉक, मधुबनी ब्लॉक, भागलपुर ब्लॉक होंगे।

पटना पुस्तक मेला में कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसके अंतर्गत बच्चों, महिलाओं, संस्कृतिकर्मियों और साहित्यकारों के लिए विविध कार्यक्रम होंगे। विशेषकर बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम क्विज कांटेस्ट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम लेट्स इंसपायर बिहार के द्वारा किया जा रहा है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा मेला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके अंर्तगत मधुमेह जांच, खून जांच, ओरल कैंसर और ईसीजी टेस्ट यह सभी निःशुल्क करवाई जायेगी। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार के सौजन्य से एक एम्बुलेंस दो डॉक्टर दो विलचेयर एवं पारामेडिक्स उपब्लध रहेंगे। इस बार पुस्तक मेला में कई पुस्तकों का लोकार्पण होगा।

पटना पुस्तक मेला में शब्द साक्षी, जनसंवाद और गुफ्तगू कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। शब्द साक्षी कार्यक्रम में हृषीकेश सुलभ से अंचित, अरुण कमल से राकेश रंजन, रामबचन राय से वरुण कुमार, उषाकिरण खान से भावना शेखर, विनय कुमार से नताशा, अवधेश प्रीत से मो दानिश, आलोक धन्वा से नरेंद्र कुमार बातचीत करेंगे। गुफ्तगू कार्यक्रम के तहत विनोद अनुपम, गिरिधर झा सिनेमा पर गपशप करेंगे। मेला परिसर में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। बिहार की विविध भाषाओं के अंर्तगत सर्वभाषा कविगोष्ठि का आयोजन किया गया है, जिसमें नेहा नुपुर, प्रभात वर्मा, पुतुल प्रियमवदा, श्रीकांत व्यास आदि शामिल होंगे।

कवि नयी कार्यक्रम के अंर्तगत तीन कवियों का पाठ होगा। इनमें रश्मि भारद्वाज, उत्कर्ष और सदफ शामिल होंगे।

‘जनसंवाद कार्यक्रम के तहत नई शिक्षा नीति’ विषय पर डॉ अरुण भगत, डॉ चंद्रदीप और मनीष वर्मा के बीच परिचर्चा होगी। इसी कार्यक्रम के तहत ‘साहित्य में स्त्री नायक विषय पर जयंती रंगनाथन, राकेश बिहारी, और सिनीवाली शर्मा के बीच परिचर्चा होगी। ‘नई किताब’ विषय पर पूनम सिंह, रमेश ऋतंभर, सीमा संगसार और अरुण नारायण के साथ परिचर्चा भी इसी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। इसी कार्यक्रम में काव्य की नई धारा’ विषय पर लीना झा, समीर परिमल और संजय कुमार कुंदन की बातचीत होगी। साहित्यकार प्रभात रंजन, सुशील कुमार और भावना शेखर “स्क्रीन टाइम किताब” विषय पर चर्चा करेंगे। ”युवा कथा साहित्य’ विषय पर प्रेम कुमार मणि, प्रवीण कुमार और कुमार सुशांत की बातचीत होगी। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिंट मीडिया और डिजिटल चुनौलिया पर रामाकांत चंदन, अजय कुमार और विनोद बन्धु के बीच परिचर्चा होगी। दलित काव्य विषय पर बुध शरण हंस, कंचन कुमारी और अरविंद पासवान के बीच बातचीत होगी। इसी कार्यक्रम के तहल कहानी के पात्र विषय पर संतोष दिक्षित, कमलेश और शिवदयाल के बीच बातचीत होगी। आजादी के 75 वर्ष पर पत्रकार अनंत विजय से बात करेंगी दिव्या गौतम |

बैल कोल्हू की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा कॉमिक पढ़ना कूल है। इस अभियान के तहत स्क्रीन छोड़कर कॉमिक्स पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पटना पुस्तक मेला में पुस्तकों का यह संसार करीब सत्तर हजार वर्गफुट में बसा होगा। इसमें प्रमुख रूप से प्रभात प्रकाशन, राजकमल, वाणी प्रकाशन, प्रतियोगिता दर्पण, नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैग्वेज, मिन्हाज पब्लिकेशन, मर्कजी मर्तबा इस्लामी पब्लिशर्स, साहित्य अकादमी, जनगणना कार्य निदेशालय बिहार गृह मंत्रालय भारत सरकार, ओसवाल, सस्ता साहित्य मंडल, द गिडियंस इंटरनेशनल, अहमदिया मुस्लिम जमात. बैल कोल्हू, कॉमिक्स पढ़ना कूल है, बिहार राष्ट्रभाषा परिषद, सम्यक प्रकाशन, बिहार हिंदी ग्रन्थ अकादमी, डेवलोपमेन्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, येलो बर्ड विश्व संवाद केंद्र, इमारते शरिया, मोतीलाल बनारसी दास, एमिटी. संगीत नाटक अकादमी, साहित्य आजतक, एकलब्य पिटारा, ओशो तपोवन, रेनॉल्ड पेन और नॉवेल्टी शामिल है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago