बड़ी खबर

18 साल बाद राष्ट्रपति करेंगे रेल यात्रा, महाराजा ट्रेन से जाएंगे कानपुर

Bharat Varta desk: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रेन यात्रा करेंगे। वह रॉयल टूरिस्ट ट्रेन महाराजा से कानपुर देहात जाने की तैयारी में है। 18 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत के राष्ट्रपति ट्रेन की सवारी करेंगे। इसके पहले वर्ष 2003 में उस समय के राष्ट्रपति एपीजे कलाम ने महाराजा ट्रेन से यात्रा की थी। वर्तमान राष्ट्रपति किस दिन ट्रेन यात्रा करेंगे इसकी अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। बहरहाल 11 डिब्बों वाली ट्रेन तैयार है। सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि राष्ट्रपति के ट्रेन का फोटो लेना भी मना है। बताया जा रहा है कि 25 से 28 जून के बीच राष्ट्रपति ट्रेन से कानपुर रवाना हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वे अपने बीमार दोस्त से मिलने कानपुर जा रहे हैं। यह भी जानकारी है कि उधर से वह लखनऊ से हवाई जहाज से दिल्ली लौटेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago