Bharat varta desk:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि येदियुरप्पा (81) ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था।
सदाशिवनगर पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां ने पहले भी विभिन्न लोगों के खिलाफ 50 से अधिक शिकायतें दर्ज करायी हैं जिनमें उससे कथित तौर पर दुर्व्यवहार और गालीगलौज करने के लिए बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और उनके स्टाफ सदस्यों के खिलाफ दर्ज करायी गई शिकायत भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार लड़की की मां ने कुमार के खिलाफ दो बार – पहली बार 29 जनवरी 2021 को और फिर 21 सितंबर 2022 को शिकायत दर्ज करायी थी। सूत्रों के अनुसार उसने बेंगलुरु पुलिस के सेवानिवृत्त आयुक्त और भाजपा नेता भास्कर राव के खिलाफ भी ‘‘उसकी जिंदगी बर्बाद करने की साजिश रचने’’ के आरोप में 18 जनवरी 2022 को शिकायत दर्ज करायी थी।
नवीनतम मामले में दो कथित वीडियो भी सामने आए हैं जो पीड़ित लड़की द्वारा बनाए प्रतीत होते हैं जब वह अपनी मां के साथ येदियुरप्पा से उनके आवास पर मिलने गयी थी। एक वीडियो में लड़की की मां को येदियुरप्पा को ‘अप्पा जी’ कहते और उन्हें यह बताते हुए सुना गया कि वह शिवमोग्गा से है जो भाजपा नेता का गृह जिला है। लड़की की मां ने कथित तौर पर येदियुरप्पा से कहा कि उसके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, जो मुकदमेबाजी में फंस गई है और उसने उनसे मदद मांगी।
दूसरे वीडियो में, लड़की की मां येदियुरप्पा के घर में प्रवेश करने के बाद उनके बगल में बैठे हुए और उनका हाथ पकड़े हुए दिखी। यौन शोषण के आरोप को खारिज करते हुए यह येदुरप्पा ने कहा कि महिला उनसे मिलने का प्रयास कर रही थी लेकिन उसे उनके घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी।
उन्होंने कहा, ‘‘जब वह रो रही थी तो मैंने उसे अपने घर में बुलाया और पुलिस आयुक्त बी दयानंद से बात की कि उसके साथ कुछ अन्याय हुआ है। हालांकि, जब उसने मेरे सामने ही मेरे खिलाफ बोलना शुरू किया तो मैंने निष्कर्ष निकाला कि यह महिला सही नहीं है।’’
येदियुरप्पा ने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने के बाद महिला ने इस मामले को अलग रंग दे दिया। भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि मेरे खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कानूनी तौर पर जो भी करना होगा मैं करूंगा लेकिन जब कोई किसी की मदद करता है तो ऐसा भी होता है।’’येदियुरप्पा ने बताया कि उन्होंने महिला को कुछ पैसे भी दिए थे।
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More
Bharat varta Desk वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।… Read More