बड़ी खबर

16 जिलों के एसपी समेत 29 आईपीएस बदले

Bharat varta desk

बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। 16 जिलों के एसपी बदल दिये गये हैं। पटना के तीनों सिटी एसपी समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के सिटी एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

बिहार में नए डीजीपी की तैनाती के बाद नए सिरे से पुलिस महकमे में तैनाती की जा रही है। जिन जिलों के एसपी बदले गये हैं उसमें नालंदा, नवादा, बक्सर, पूर्णिया, कटिहार, समस्तीपुर, शिवहर, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, लखीसराय जैसे जिले शामिल हैं।

  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 के कमांडेंट शैलेश कुमार सिन्हा शिवहर एसपी बने
  • वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रहे डॉ. गौरव मंगला रेल आईजी के सहायक बने
  • समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी मुजफ्फरपुर रेल एसपी बने
  • नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा समस्तीपुर एसपी बनाए गए हैं
  • गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात मोतिहारी के एसपी बनाए गए
  • जमुई एसपी शौर्य सुमन बेतिया एसपी के एसपी बनाए गए
  • नवादा एसपी अम्बरीष राहुल औरंगाबाद एसपी बनाए गए हैं
  • आर्थिक अपराध ईकाई के एसपी वैभव शर्मा कटिहार एसपी बनाए गए
  • पटना ग्रामीण एसपी रौशन कुमार रोहतास एसपी बने
  • मुजफ्फरपुर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित गोपालगंज एसपी बने
  • पटना पूर्वी सिटी एसपी भारत सोनी नालंदा एसपी बने
  • भागलपुर सिटी एसपी मिस्टर राज भोजपुर एसपी बनाए गए
  • पटना सेंट्रल सिटी एसपी चंद्र प्रकाश जमुई एसपी बनाए गए हैं।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago